मृत्यु
रे ! चंचल मन,कर ले थोडा विराम्
थक गया होगा तू भी,
कर ले आराम्।
फिर सोच जरा, स्थिर भाव से,
धर्म क्या, अधर्म क्या?
सत्य क्या, असत्य क्या ?
है एक कटुवचन,
क्या अहं करना इस तन पर
मिट्टी से बना जो
फिर एक दिन मिट्टी में
हैं मिल जाना।
मौत है एक सच्चाई
हर दिन होती जिसकी विदाई।।

Comments

Popular posts from this blog

स्त्री धन कहाँ तक महिलाओं की ताकत

पिता

बलिया को नदिया पार कराने वाले केशव प्रसाद मिश्र